उरई। एट थाना क्षेत्र में एक वृद्ध ने कुए में कूंदकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि मृतक का मानसिक संतुलन ठीक नही था और वह अकेला रहता था।
उक्त थाना क्षेत्र में ग्राम धगुवांकलां में प्यारेलाल कुशवाहा (65वर्ष) गुरुवार को कुए में कंूद पड़ा जिससे उसकी जान चली गई। ग्रामीणों के मुताबिक प्यारेलाल की मानसिक स्थिति ठीक नही थी। वह परिवार से अलग रहता था और गांव में मांग खाकर पेट भरता था। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उसका शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Leave a comment