उरई। इलाहाबाद बैंक की रामपुरा शाखा में एक दलाल का होल्ड फील्ड अफसर की सांठगांठ से पिछले कुछ वर्ष से चल रहा है। जिससे किसानों का भारी शोषण हो रहा है।
बताया जाता है कि अहेता निवासी उक्त दलाल दिन भर बैंक की निगरानी में रहता है और बाहर केसीसी व लोन के लिए भटकते ग्रामीणों से सौदेबाजी में लगा रहता है। फील्ड अफसर का पूरा संरक्षण इसकों प्राप्त है। नतीजतन उक्त शाखा में कोई कार्य बिना सुविधा शुल्क के नही हो पा रहा।
बताया गया है कि शाखा प्रबंधक के रूप में हाल ही में एक युवा अधिकारी की पोस्टिंग की गई है। जिनका नातजुर्बेकार होने की वजह से फील्ड अफसर पर कोई नियंत्रण नही है। ग्रामीणों ने अग्रणी बैंक प्रबंधक से हस्तक्षेप कर दलाल के वर्चस्व को बैंक शाखा से समाप्त कराने की मांग की।






Leave a comment