उरई। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लालजी निर्मल 17 अगस्त को हमीरपुर से जनपद पहुंचेगें। शाम 4 बजे वे यहां निगम की योजनाओं के बारे में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेगें। इसके बाद वे अनुसूचित जाति, जनजाति वित्त विकास निगम की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता के लिए एक सभा करेगें। 17 अगस्त को ही शाम को वे लखनऊ प्रस्थान कर जायेगें।






Leave a comment