उरई। महानिरीक्षक निबंधन और उत्तर प्रदेश शासन के जालौन की नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस. 14 अगस्त को दो दिन के जनपद भ्रमण पर आ रहीं हैं।
चुनाव के नजदीक आने के साथ शासन ने प्रशासनिक कसावट बढ़ाने की पहल भी शुरू कर दी है। इस कड़ी में कुछ ही दिनों पहले किये गये भ्रमण के बाद एक बार फिर नोडल अधिकारी मिनस्ती एस. को जनपद में भेजा जा रहा है।
14 अगस्त को वे सुबह लखनऊ से उरई पहुंचेगीं और इसके बाद सहायक संभागीय अधिकारी परिवहन कार्यालय का निरीक्षण करेगीं। परिवहन कार्यालय में तमाम गड़बड़ियों की शिकायत शासन तक पहुंची है। अपने निरीक्षण में मिनिस्ती एस. इन शिकायतों को सत्यता को परखेगीं। उनके निरीक्षण की खबर से तीनों एआटीओ पसीना छोड़ रहे हैं।
14 अगस्त को ही शाम को जालौन पहुंचकर मिनिस्ती एस. पहले तहसील का निरीक्षण करेगीं। इसके बाद उनके द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया जायेगा। उनका रात्रि विश्राम उरई में ही होगा। 15 अगस्त को सुबह झंडारोहण के बाद उनके द्वार कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण किया जायेगा। पूर्वान्ह 11 बजे से विकास भवन में जनपद के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेगीं। शाम को लखनऊ वापस प्रस्थान कर जायेगीं।






Leave a comment