उरई। सिरसाकलार थाने के छानी अहीर गांव के निवासी श्याम सिंह भदौरिया पिछले 25 दिनों से लापता हैं। जिनका कोई सुराग परिजनों और पुलिस द्वारा तमाम हाथ-पैर मारने के बावजूद अभी तक नही लग पाया है।
श्याम सिंह भदौरिया के पुत्र बृजपाल सिंह ने थाने में तहरीर दी थी कि उसके पिता श्याम सिंह भदौरिया 16 जुलाई को अपरान्ह लगभग 3 बजे सब्जी लेने सिरसाकलार गये थे। तब से उनका कोई पता नही है। सारी रिश्तेदारियों में पूंछ लिया गया है। फिर भी उनके बारे में कोई जानकारी नही मिल पा रही है।
उधर थानाध्यक्ष फुंदनलाल का कहना है कि घर में विवाद हो जाने की वजह से श्याम सिंह भदौरिया के चले जाने की तहरीर उनके बेटे ने दी थी। जिसे गुमशुदगी में दर्ज कर लिया गया है। प्रदेश के सभी थानों को उनका चित्र भेजकर तलाश कराई जा रही है।

Leave a comment