कोंच-उरई। शासन के निर्देश पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्व विभाग को भी पौधारोपण का बड़ा लक्ष्य दिया गया है जिसके तहत अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा पौधारोपण किया जा रहा है। रविवार को तहसीलदार भूपाल सिंह की अगुवाई में तकरीबन दर्जन भर छाया दार और फलदार वृक्षों के पौधे पिंडारी के सरकारी स्कूल में रोपे गए। तहसीलदार ने कहा कि पर्यावरण असंतुलन की बिभीषिका से समूचा विश्व परेशान है और इसे बचाने के लिये वैश्विक स्तर पर सरकारों द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं। वृक्षारोपण करना आज सिर्फ सरकारी फरमान के कारण नहीं बल्कि स्वप्रेरणा से करना चाहिए। जरूरी यह भी है कि जो वृक्ष लगाए गये हैं उनकी समुचित देखभाल करना भी जरूरी है ताकि पौधारोपण के सही मायने निकल कर सामने आ सकें। इससे बढ रहे जल संकट से भी छुटकारा मिल जाएगा। इस दौरान राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र वर्मा, ग्राम प्रधान सहित तमाम ग्रामीण एवं विद्यालय स्टाफ के लोग मौजूद रहे।

Leave a comment