कोंच-उरई। हर रोज घट रही टप्पेबाजी और ठगी की घटनाओं से भी लोग सबक सीखने के लिये तैयार नहीं हैं। रविवार को किसी अनजान कॉल ने एक युवक का एटीएम पासवर्ड पूछा और उसके बैंक खाते से 11 हजार रुपये पार कर दिये। युवक ने कोतवाली में इसकी सूचना दी है। जानकारी के मुताबिक हीरासिंह पुत्र ठाकुरदास निवासी बड़ी दोहर का सेंट्रल बैंक में बचत खाता है जिस पर उसने एटीएम भी ले रखा है। रविवार की सुबह जब हीरासिंह खाना खा रहा था तभी उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई कि वह दिल्ली से बैंक अधिकारी राहुल शर्मा बोल रहा है। उसने हीरासिंह को बताया कि उसका एटीएम बंद होने बाला है अत: पासवर्ड बताये। हीरासिंह ने बिना देर लगाये उसे पासवर्ड बता दिया। इसी के थोड़ी देर बाद उसके मोबाइल पर 11 हजार रुपये की निकासी का मैसेज आ गया तब उसकी समझ में आया कि वह ठगी का शिकार हो गया है।






Leave a comment