कोंच-उरई । ग्राम इटौरा के कृषि मंडी परिसर में मुख्य उत्प्रेकर के रूप में बोलते हुये समर्पण जन कल्याण समिति के कार्यक्रम निदेशक राधेकृष्ण ने एलपीजी पंचायत में महिला प्रतिभागियों को संबोधित करते हुये कहा कि ग्रामीण महिलाओं विशेषकर अतिवंचित, उपेक्षित व हाशिये में छूटे परिवार के लिये प्रधानमंत्री एलपीजी पंचायत महिला विकास एवं सशक्तिकरण के आधार स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजनांतर्गत अंत्योदय कार्ड धारक व प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी महिलाओं को केवल अपना आधारकार्ड, बैंक पासबुक व दो फोटो गैस एजेंसी के माध्यम से नि:शुल्क गैस सिलिंडर, गैस चूल्हा व अन्य उपकरण आदि प्राप्त कर सकता है। अनुसूचित जाति/ जनजाति के सभी परिवार जिनके पास एलपीजी कनेक्शन नहीं हैं उन्हें जाति प्रमाण पत्र सहित, आधारकार्ड व बैंक पासबुक नजदीकी किसी भी गैस एजेंसी में आवेदन कर लाभ ले सकते हैं।

समर्पण जन कल्याण समिति द्वारा भारत सरकार के सहयोग से प्रधानमंत्री एलपीजी पंचायतों का आयोजन जनपद जालौन के विभिन्न एलपीजी एजेंसी/ वितरकों के साथ जुड़ाव बनाकर उज्ज्वला योजनांतर्गत महिलाओं को जागरूक करने, उनके सशक्तिकरण का गांव गांव में आयोजन कर महिलाओं में जानकारी का स्तर बढ़ाने, बेहतर उपयोग व सरकारी योजनाओं तक पहुंच बनाने व लाभ लेने के लिये प्रोत्साहित करने का कार्य समिति के प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं टीम के द्वारा सफलतापूर्वक किया जा रहा है। उज्जवला योजना समन्वयक शादाब अहमद ने स्लाइड शो व आडियो विजुअल के माध्यम से जहां अनेकों जानकारियां दी तथा समस्याओं को संग्रहीत व मौके पर समाधान के लिये आमना सामना सुनिश्चित कराया। घरों तक एलपीजी सिलिंडर पहुंचाने, ऑनलाइन रिफिल कराने व समस्या का टोलफ्री लैंडलाइन नंबर उपलब्ध कराया। एलपीजी पंचायत में एजेंसी के तकनीकी कर्मचारी द्वारा सेफ्टी का सफल प्रदर्शन किया गया। उज्ज्वला कार्यक्रम की जिला प्रभारी मंजूरानी ने महिलाओं की समस्यओं के समाधान के बारे में विस्तार से चर्चा की। उपस्थित लगभग 140 महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। 4 अगस्त 2018 से क्रमश: कोंच ब्लॉक के ग्राम कौशलपुर, पिरौना, नदीगांव ब्लॉक के ग्राम कनासी, खकसीस, तीतरा खलीलपुर, डकोर ब्लॉक के ग्राम मड़ोरा, रिनिया, कदौरा ब्लॉक के ग्राम इटौरा, जोल्हूपुर ग्रामों में लगभग 1000 महिलाओं को प्रधानमंत्री एलपीजी पंचायत के उदेश्य, महिलाओं की समस्यााओं का सरकार तक प्रेषण व सुरक्षा सेफ्टी क्लीनिक के माध्यम से व्यवहारिक जानकारी व शंका समाधान से लोगों में एक नयी चेतना का संचार व विश्वास में बृद्धि का कार्य हुआ।

 

Leave a comment