उरई । सिरसाकलार थाना क्षेत्र में सोमवार को तड़के मंदिर में घुस कर मूर्तियाँ तोड़ रहे 2 लोगों को ग्रामीणों ने रंगे हाथों दबोच लिया । आरोपी गाँव के ही रहने वाले हैं जिन्होने कुछ समय पहले धर्माणतरण कर लिया था ।

ग्राम सिकन्ना में आज सुबह 5 बजे कुछ श्रद्धालु माता मन्दिर में दर्शनों के लिए पहुँचे तो मंदिर में पहले से घुसे तीन युवक मूर्तियाँ तोड़ने में लगे थे । श्रद्धालुओं ने उनमें से दो को मौके पर दबोच लिया जबकि एक भाग निकला । पकड़े गए आरोपियों अरविंद चौधरी और संतोष चौधरी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है जबकि तीसरे आरोपी लक्ष्मण की तलाश की जा रही है । घटना को ले कर तनाव की स्थिति को देखते हुए थानाध्यक्ष फुंदनलाल गाँव में ही कैंप कर रहे हैं ।

Leave a comment