उरई। रात में घर से रहस्यमय ढंग से लापता हुए किसान का शव गांव के ही तालाब में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अंदाजा हो सकेगा कि किसान की मौत किन परिस्थितियों में हुई।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा निवासी गणेश सिंह पुत्र रूप सिंह शनिवार रात दो बजे से घर से लापता थे। उनकी तलाश के लिए परिजन लगातार हाथ-पैर मांग रहे थे। सोमवार को उनका शव तालाब में तैरता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। छानबीन की जा रही है।






Leave a comment