उरई। बल्लभ नगर चौकी क्षेत्र में चोर गिरोह ने बीती रात दहशत फैलाई।
चोरों ने एक ही रात में मोहल्ला पाठकपुरा व घटिया नीचे तीन मकानों के ताले चटका कर हजारों की नगदी सहित लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। सुबह चोरी का पता चलने पर मोहल्लेवासियों ने 100 पर सूचना दी जिसके बाद पुलिस छानबीन के लिए मौके पर पहुंच गई है।

Leave a comment