कुठौद-उरई। आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन की ब्लाक शाखा ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार को पीडीएस गोदाम पर धरना दिया। कोटेदारों द्वारा गोदाम से हर महीने की 23 तारीख को सामान की उठान की जाती थी। लेकिन इसी विरोध की वजह से अभी तक उठान नही की गई है।
धरने में प्रेम सिंह, रामकिशोर, रामराज, मनोज, भारत सिंह, विजय सिंह, संदीप, यदुवीर सिंह, विश्वनाथ आदि दर्जनों कोटेदार शामिल हुए। कोटेदार अन्य मांगों के अलावा अपनी समूह वाचक संज्ञा बदलकर सरकारी सेवक नाम दिये जाने की भी मांग कर रहे हैं।

Leave a comment