उरई। रिक्शा चालक ने डीएम एसपी को प्रार्थना पत्र देकर सिपाही द्वारा उसके उत्पीड़न की शिकायत की है।
उमरारखेरा निवासी रिक्शा चालक बल्लू कुमार चैधरी ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाकर भरण-पोषण करता है। गत 26 सितम्बर को राठ रोड पर उसकी रिक्शे में सफेद रंग की बेगेनआर कार ने टक्कर मार दी। बाद में कार चालक ने कार से उतरकर अपना नुकसान होने की बात कहते हुए उसकी पिटाई कर डाली। यही नहीं अब वह अपनी कार का नुकसान बताकर 50 हजार रुपये मांग कर रहा है। इसके लिए वह आये दिन उसका उत्पीड़न करता है।






Leave a comment