उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के कुरौली में पटटेदार की करतूत से जहरीले हुए तालाब के पानी को पीकर आज एक और गाये ने दम तोड़ दिया।
मालूम रहे कि इसके पहले भी दो गायें इसी तरह दम तोड़ चुकी हैं। पटटेदार को तालाब में कीटनाशक दवाई डालने से रोका गया था। तांकि मवेशियों के लिए खतरा न हो सके। लेकिन वह मानने को तैयार नही है। अधिकारियों का भी ध्यानाकार्षित कराया जा चुका है। फिर भी उस पर कोई कार्रवाई नही की जा रही है जिससे गायों की मौत का सिलसिला जारी है। लोगों में इसके कारण आक्रोश भड़क रहा है।

Leave a comment