उरई। रामपुरा क्षेत्र में जगम्मनपुर रोड पर महुटा पुलिया के पास बरसात में सड़क किनारे गहरी कटान होने से बड़े हादसे का खतरा मंड़रा रहा है।
ज्ञात हो कि इटावा और औरैया जाने के लिए यह शार्टकट रास्ता समझा जाता है। अच्छी सड़क होने के कारण यहां यातायात बेहद व्यस्त रहता है। प्रतिदिन एक से डेढ़ हजार वाहन इस सड़क से होकर गुजरते हैं। फिर भी सड़क कटान से बने जोखिम के आसार की परवाह नही की जा रही है।

Leave a comment