
उरई । अतर्रा बांदा के वरिष्ठ पत्रकार डी एस सोनी की गुरुवार को कानपुर के रीजेन्सी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई । उन्हें अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी । श्रमजीवी पत्रकार समिति ने शोक में आज गांधी चबूतरे पर कैन्डल जलाकर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर विजयप्रताप सिंह ,सत्येन्द्र राजावत , शत्रुघन सिंह यादव , इमरान आदि एक दर्जन पत्रकार थे । पत्रकारों ने घटना पर आक्रोश व्यक्त किया और मृतक पत्रकार के आश्रितों को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की माँग की ।






Leave a comment