उरई । स्वच्छता अभियान के तहत नगर पंचायत माधौगढ़ के परिसर में सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज द्वारा पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया । इसमें स्वच्छता जागरूकता से जुड़े प्रतियोगी कार्यक्रमों में प्रथम , द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को नवाज़ कर उनका उत्साह वर्धन किया गया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के नेता शत्रुघन सिंह सेंगर ने की । मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी मनोज कुमार थे । तहसीलदार करणवीर सिंह , पूर्व प्राचार्य जगदीश शुक्ला , नगर पंचायत अध्यक्ष राज किशोर गुप्ता , अधिशाषी अधिकारी ब्रज किशोर सिंह गौर भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे । संचालन प्रिंस द्विवेदी ने किया ।

पुरस्कृत होने वाली छात्राओं में वंदना राठौर प्रथम , दीपिका सेंगर द्वितीय और प्रज्ञा तृतीय स्थान पर रहीं ।

Leave a comment