उरई। शहर की तुलसी विहार कॉलोनी में जुए के एक बड़े अड्डे पर मंगलवार को पुलिस द्वारा दी गई दबिश में 8 लोग रंगे हाथों ताश के पत्तों पर हारजीत की बाजी लगाते हुए पकड़ लिए गए । इनके पास से 18 हजार रुपए नकद और 9 मोबायल बरामद हुए हैं ।
जिले में पुलिस ने जुआ के ख़िलाफ़ अभियान छेड़ रखा है । कोतवाली पुलिस को आज तुलसी विहार कालोनी में डॉ अशोक अग्रवाल के क्लीनिक के पास जुए का फड सजा होने की जानकारी मुखबिर से मिली । सूचना के आधार पर जेल चौकी इंचार्ज दामोदर सिंह , बज़ारिया चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार और एस ओ जी टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई छापेमारी में 8 जुआरी दबोच लिए गए । गिरफ्तार जुआरियों के नाम इंदिरा स्टेडियम के पास नया पटेल नगर निवासी दीपू , राहुल निवासी मोहल्ला कृष्णा नगर , किशुन कुमार निवासी शीतला माता के मंदिर के पास नया पटेल नगर , गौरव निवासी नया पटेल नगर , प्रमोद वर्मा इंदिरा स्टेडियम के पास , नरेंद्र वर्मा कृष्णा नगर , बचचू और रवि कुमार निवासीगण मोहल्ला नारोभास्कर जालौन बताये गए हैं । प्रभारी निरीक्षक रुद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी का गैंबलिंग एक्ट में चालान कर दिया गया है ।






Leave a comment