उरई । रामपुरा नगर पंचायत के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने गत दिनों लखनऊ में प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से भेंट की । इस दौरान उन्होने रामपुरा नगर के विकास कार्यक्रमों के बारे में परिवहन राज्य मंत्री को अवगत कराया ।

परिवहन राज्य मंत्री को शैलेन्द्र सिंह ने आदर्श नगर पंचायत योजना में रामपुरा को शामिल किए जाने की जानकारी दी और इसके अंतर्गत कराये जाने वाले कार्यों की रूपरेखा पर उनसे मंथन किया । परिवहन राज्य मंत्री ने इसके लिए उन्हें अलग हट कर टिप्स दिये । स्वतंत्र देव सिंह ने रामपुरा में निर्माणाधीन गोशाला के बारे में भी उनसे जानकारी ली ।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि रामपुरा के रचनात्मक विकास के लिए उनका पूरा वरदहस्त और सहयोग रहेगा । उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी प्रदेश की तस्वीर में सुनहरे रंग भरने के लिए जी जान से जुटे हैं। इसे सफल बनाने में हर इकाई को भूमिका निभानी है । उन्होने शैलेन्द्र सिंह की तारीफ की कि वे इस उत्तरदायित्व को अछे तरीके से निभा रहे हैं ।

Leave a comment