
उरई । माधौगढ़ त्तहसील के ग्राम बंगरा में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में स्कूलों के नन्हें मुन्नों ने अपने अपने विद्यालय में सफाईगीरी करते हुए झाड़ू ले कर पूरे परिसर को बुहारा ।
सरस्वती ज्ञान मंदिर , राजकीय इंटर कालेज , प्रायमरी पाठशाला , कस्तूरबा विद्यापीठ , मार्निंग स्टार पब्लिक स्कूल में सफाई के साथ साथ गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सभाएँ आयोजित की गयीं जिनमें दोनों महापुरुषों को देश का अनमोल रत्न बताते हुए छात्र छात्राओं को उनके जीवन और विचारों से प्रेरणा लेने की नसीहत दी गई ।






Leave a comment