उरई। समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार से जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का कार्यक्रम जारी किया है।
लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस क्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव दादी ने बताया कि 5 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से कालपी विधानसभा क्षेत्र का सिरसाकलार स्थित प्रेम वाटिका गेस्ट हाउस में बूथ सम्मेलन होगा। उरई विधानसभा का बूथ सम्मेलन 6 अक्टूबर को जालौन के सिटी काम्प्लेक्स में और माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन 10 अक्टूबर को गल्ला मंडी परिसर नदीगांव में होगा।

Leave a comment