उरई। सास-ससुर से पीड़ित बहू ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की गुहार लगाई।
गोहन थाने के सरावन निवासी पवन की पत्नी पिंकी ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र दिया। जिसके मुताबिक उसके पति और सास-ससुर उसे बुरी तरह से उत्पीड़ित कर रहे हैं। गत 1 अक्टूबर को सास-ससुर और पति ने उसके साथ मारपीट की और दो हजार रुपये व दो माह की बच्ची छुड़ाकर उसे घर से बाहर निकाल दिया।
पिंकी ने कहा कि उसके पिता वृद्ध हैं। जिसकी वजह से वे लड़ाई-झगड़ा नही कर सकते। उस पर जोर-जुल्म की इंतहा हो रही है। पुलिस कार्रवाई कर उसकी सुरक्षा कराई जाये।






Leave a comment