उरई। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में आरोग्य मित्रों के चयन के लिए जालसाजी करके उगाही का खेल शुरू हो गया है। इन चर्चाओं से परेशान सीएमओ ने विज्ञप्ति जारी कर लोगों को आगाह किया है।
मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अल्पना बरतारिया ने बताया कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना में सरकारी चिकित्सालयों के अंतर्गत निजी चिकित्सालयों को भी अनुबंधित किया जा रहा है। इनमें आरोग्य मित्र का चयन स्वयं किये जाने का प्रावधान है। जबकि कुछ धूर्त लोग मानव संसाधन विभाग से आरोग्य मित्रों का चयन होने की अफवाह फैलाकर इस नाम पर रुपया बटोरने में जुट गये हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के झांसे में आने से बचें अन्यथा उन्हें ठगी का शिकार होना पड़ेगा।






Leave a comment