उरई। मंगलवार को कांग्रेसियों ने गुजरात में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों पर हो रहे हमले के विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सभा आयोजित की। इसमें हमले की कड़ी निंदा करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से बबालियों के खिलाफ कार्रवाई और निरीह उत्तर भारतीयों को संरक्षण देने की मांग की गई है।
गुजरात में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों पर हो रहे हमले के विरोध में कांग्रेसियों ने आज कलेक्टेªट में जमकर हंगामा काटा। इस दौरान हुई सभा की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौ. श्याम सुंदर ने कहा कि गुजरात के सावरकाठा में 14 माह की बच्ची के साथ किये गये दुष्कर्म के मामले को हैवानियत की पराकाष्ठा माना जायेगा। लेकिन एक व्यक्ति के अपराध को लेकर पूरी जमात से बदला लेने का कोई औचित्य नही है। पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि इन हमलों के दोषियों के खिलाफ अतिशीघ्र कार्रवाई की जाये। गुजरात के राज्यपाल इसे गंभीरता से संज्ञान में लेकर उत्तर भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करायें। शहर अध्यक्ष रेहान सिददीकी ने कहा कि गुजरात में बैठे लोग बलवाइयों को प्रोत्साहन दे रहे हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेंद्र तिवारी इकहरा, सुरेश दीक्षित, गुलाब खां, मो. फैजानुल हक, अमिताभ दीक्षित, ब्रजभूषण सिंह एडवोकेट, अजय खरया, अरविंद सिंह सेंगर, संतोष शुक्ला, संतोष सिंह चौहान, मनोज दीक्षित, डा. आदित्य कुमार मिश्रा, संतराम नीलांचल, सन्नो मंसूरी, छाया पालीवाल, अजगरी बेगम, सौरभ पांचाल, राघवेंद्र शरण दूरबार, इस्तियाक मंसूरी, इकबाल अली, शेर अली मंसूरी, करन सिंह राजपूत, अनुज मिश्रा, सीतराम वर्मा मौजूद थे।

Leave a comment