कोंच-उरई । कोतवाली पुलिस ने एक युवक को अराजकता फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्यवाही की है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक देवांशु पटेल पुत्र राजकुमार निवासी नया पटेल नगर कोंच आये दिन अराजकता फैलाता रहता है जिससे मोहल्लेवासी परेशान रहते हैं। मंगलवार को भी इलाकाई लोगों ने उसकी हरकतों की शिकायत की तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शांति भंग की कार्यवाही की है।

Leave a comment