उरई। गांव में हो रहे आर्केस्ट्रा के दौरान पड़ोसी ने घर में चोरी कर ली। पीड़ित रिपोर्ट लिखाने के लिए डकोर थाने में भटकता रहा। जब उसकी नही सुनी गई तो उसने बुधवार को जिला मुख्यालय पर आकर एसपी को प्रार्थना पत्र दिया।
ग्राम ऐर निवासी अमृत सिंह के मुताबिक गत 9 अक्टूबर को उसके गांव में आर्केस्ट्रा हो रहा था। वह आर्केस्ट्रा देखने चला गया। पत्नी घर पर सो रही थी। उसी समय एक पड़ोसी उसके घर में घुस आया और टिफिन मे रखे 31 हजार रुपये नगद, चांदी की एक जोड़ी पायल और कान के सोने के बाले निकाल ले गया। पड़ोस की एक और महिला ने उसे रात 1 बजे उसके घर से निकलते देखा। चोरी की बात पता चलने पर उसने इसकी जानकारी दी।
अमृत सिंह ने कहा कि वह डकोर थाने में आरोपित के खिलाफ शिकायत करने गया था। लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के आदेश दे दिये हैं।





Leave a comment