उरई। नगर पंचायत ऊमरी में एक सप्ताह से भी अधिक समय से जल संस्थान की लापरवाही के कारण पेयजल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है।
भुक्तभोगियों ने बताया कि पेयजल नलकूंप के एक पंप का स्टार्टर 8 दिन पहले खराब हो गया था। जिससे उक्त पंप की सप्लाई बाधित हो जाने के कारण ऊमरी नगर के आधे क्षेत्र में पेयजल की समस्या पैदा हो गई है। लोग दूषित पानी को पीने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
उधर जल संस्थान के स्थानीय अवर अभियंता से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने काल रिसीव नही की। लोगों ने बताया कि अवर अभियंता कभी भी काल नही उठाते। लोगों में समस्या हल न होने से आक्रोश घुमड़ रहा है। जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की गई है।





Leave a comment