उरई। कर्ज में डूबे होने के कारण अवसाद ग्रस्त किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
कदौरा थाने के ग्राम छोटी भेड़ी निवासी किसान सुरेश चंद्र पुत्र राजाराम दुबे कर्ज की वजह से लंबे समय से बदहवास था। बुधवार को उसका शव घर के एक कमरे में फांसी पर लटका देखा गया तो परिजनों में खलबली मच गई। बताया जाता है कि सुरेश चंद्र के परिवार के सारे लोग रात में रामलीला देखने चले गये थे उसी समय किसान ने अपने को घर में कैद कर लिया और फांसी लगा ली। परिजन जब रामलीला देखकर वापस लौटे और उन्होंने सुरेश चंद्र की तलाश की तो सुबह बंद कमरे में उनका शव फांसी पर झूलता मिला।

Leave a comment