उरई। हाइवे पर राठ रोड बाईपास के पास मंगलवार को देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। जिसमें दो महिलाओं की हालत गंभीर है।
बताया गया है कि हादसा ट्रक ड्राइवर के नशे में होने की वजह से हुआ हालांकि दुर्घटना होने के बाद रफ्तार तेज करके ट्रक ड्राइवर भाग निकला। महिलाओं को गंभीर हालत के कारण जिला अस्पताल से रात में ही मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया।
देर रात हुए एक अन्य हादसे में जालौन कोतवाली क्षेत्र में चुर्खी रोड पर कार और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत होने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।






Leave a comment