उरई । जालौन उरई मार्ग पर बुद्धवार की शाम अकोडी  के पास एक बाइक के अनियंत्रित हो कर तारकोल के ड्रम से टकरा जाने के कारण बाइक चालक और पीछे बैठी उसकी पत्नी बुरी तरह घायल हो गए । खबर पा कर जालौन के कोतवाल संजय गुप्ता मौके पर पहुँच गए हैं । घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है ।

 

उधर इसी मार्ग पर संतोषी माता के मंदिर के पास हुए एक अन्य हादसे में बेलगाम कार ने बाइक से जा रहे पति पत्नी और उसके तीन बच्चों को घायल कर दिया । इसके बाद कार ने 2 और मोटर साइकिलों को निशान बनाया । इन मोटर साइकिलों के चालक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं । घायलों में 5 को बुरी तरह हड्डी टूट जाने की वजह से ग्वालियर ले जाया गया है ।

 

Leave a comment