उरई । वयोवृद्ध लोकतंत्र सेनानी राधेश्याम योगी का गुरुवार को उपचार के दौरान झांसी में निधन हो गया । इस खबर से जनपद के राजनैतिक और साहित्यिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई ।

राधेश्याम योगी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे । उन्होने सर्वोदय कार्यकर्ता के रूप में और जे पी के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के समय दिल्ली में रह कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । राजनीति के साथ साथ उन्होने साहित्य , कविता और पत्रकारिता के क्षेत्र में भी लंबे समय तक अपनी सेवायें दी।  उनकी महायात्रा शुक्रवार को उनके जालौन स्थित आवास से गुरु मस्तराम श्मशान स्थल के लिए सुबह 9 बजे प्रस्थान करेगी ।

Leave a comment