उरई। कुठौंद में हाईटेंशन लाइन का करंट उतरने से पेड़ काट रहा एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया।
कुठौंद में गणेश मोटर्स के मालिक अपनी दुकान के सामने अवरोध बने खड़े पेड़ को कटवा रहे थे। इसी दौरान पेड़ काट रहे मजदूर मुन्ना लाल (53वर्ष) निवासी सुरावली को पेड़ में हाईटेंशन लाइन का करंट उतर आने से झटका लगा और वह झुलस कर अचेत हो गया। आनन-फानन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से हालत गंभीर होने के कारण उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।







Leave a comment