उरई। बाल्मीकि जयंती पर बुधवार को रामपुरा में नगर पंचायत के तत्वावधान में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में सभी वर्गों के लोगों ने शामिल होकर महर्षि बाल्मीकि के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।
रामपुरा में बाल्मीकि जयंती शोभा यात्रा का आयोजन नगर पंचायत ने पूरी धूमधाम के साथ किया। श्रीश्री 1008 वृहस्पति पुरी नाना जी डमरू वाले संत के अलावा स्वयं नगर पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने भी शोभा यात्रा के साथ भ्रमण किया।
शोभा यात्रा का जगह-जगह गुरु महाराज की आरती उतारकर स्वागत किया गया। पूर्व पार्षद बाबी सोनी, अखिल भारतीय बाल्मीकि महासभा के नगर अध्यक्ष रामसिया बाल्मीकि, रज्जू बाल्मीकि, राधेश्याम बाल्मीकि, खुशीराम बाल्मीकि, रामलखन बाल्मीकि, रामआसरे बाल्मीकि, राजकुमार बाल्मीकि, लालता प्रसाद बाल्मीकि, देवेंद्र बाल्मीकि, रविंद्र बाल्मीकि, शिवकुमार बाल्मीकि आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।







Leave a comment