उरई । जालौन ब्लाक के नगरी गाँव में सरकारी नलकूप का दबंगों ने कब्जा जमा लिया है जिससे उनके अलावा अन्य किसानों को सिंचाई का लाभ नहीं मिल पा रहा है ।

नगरी में सरकारी नलकूप संख्या 120 को एक ही परिवार के दबंग निजी जागीर बनाये हुए हैं । उन्होने हेडर लगा कर नलकूप की सिचाई को अपने तक सीमित कर लिया है । दबंगी के कारण वे अन्य किसानों को नलकूप का पानी नहीं लेने दे रहे हैं ।

Leave a comment