उरई । राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया है कि अटेवा के बैनर तले जनपद के सभी शिक्षक और कर्मचारी 28 अक्तूबर को सांसद भानुप्रताप वर्मा के विकास भवन के बाहर स्थित कार्यालय पर पुरानी पेंशन बहाली की माँग को ले कर हंगामी उपवास करेंगे । उन्होने सभी कर्मचारी और शिक्षक साथियों से उपवास में शामिल हो कर एकजुटता प्रदर्शित करने की माँग की । उन्होने कहा कि एकजुट शक्ति प्रदर्शन से ही सरकार से अपनी माँग मनवाना संभव है ।

Leave a comment