जालौन-उरई । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा में पुलिस ने एक घर से दो मोटरसाइकिलें बरामद कर एक संदिग्ध युवक को भी पकड़ा था। पुलिस ने पकड़े गये युवक को छोड़ दिया है तथा मोटरसाइकिलें कोतवाली में खड़ी कर दी गई थी।
सींगपुरा के एक घर से कोतवाली पुलिस ने सूचना के आधार पर दो मोटरसाइकिलें बरामद कर एक युवक को पकड़ा था। पकड़े गये युवक पर आरोप था कि उसके पास से बरामद अपाचे व स्पलेंडर मोटरसाइकिल चोरी की है। दो दिन पूछताछ के बाद पुलिस ने उक्त युवक छोड़ दिया है। चर्चा इस बात की है कि पुलिस ने अपनी जेब का वजन बढ़ाकर चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़े गये युवक को छोड़ दिया है तथा बरामद मोटरसाइकिल कहां गई अभी किसी को पता नहीं चल पाया है। चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़े गये युवक को छोडऩे तथा पकड़ी गयी चोरी की मोटरसाइकिल के मामला में जब सीओ संजय कुमार शर्मा से बात की तो उन्होंने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है अगर शिकायत सही मिली तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जायेगा।







Leave a comment