रामपुरा-उरई । नगर के निनावली रॉड पर स्थित कम्प्यूटर की दुकान में आग लग जाने से कम्प्यूटर व अन्य सामान सहित वहां रखी 7 हजार की नगदी भी जल कर राख हो गई।

रामपुरा कस्बा में निनावली रोड पर मल्लाहनपुरा निवासी मुंशीलाल के पुत्र रामकुमार की मोबाइल की दुकान है जिसमें गुरुवार की रात किन्हीं कारणों से आग लग गई जिससे उसमें रखा कम्प्यूटर, काउंटर, इलेक्ट्रॉनिक सामान के अलावा 500सौ व100 सौ के करीब सात हजार रुपए जलकर राख हो गए। दुकान मालिक ने थाना रामपुरा में शिकायत करते हुए बताया कि रोजाना की भांति शुक्रवार को जब गांव से दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि उसमें से धुंआ निकल रहा है। जल्दी-जल्दी दुकान खोली तो वहां अंदर आग लगी थी जिसके बाद पड़ोसियों की मदद से आग को बुझाया। उसके अनुसार आग लगने से करीब 50हजार की क्षति हुई है। उसने कहना है कि आग किसी ने लगाई है। वहीं पुसिस का कहना है कि जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

 

 

Leave a comment