जालौन-उरई । लगभग 10 दिन पूर्व ग्राम भिटारा के पास कार की टक्कर से घायल पिता पुत्र के मामले में पीडि़त के भाई ने कोतवाली में शिकायत कर दी है । पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू की।

माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मींगनी निवासी कृष्ण मुरारी ने पुलिस को बताया कि बीती 17 अक्टूबर को उसका भाई बृजेश अपने बेटे के साथ उरई की ओर जा रहा था तभी रास्ते में ग्राम भिटारा के पास एक कार ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिससे बाइक चला रहे बृजेश व उनका पुत्र आयुष गंभीर रूप से घायल हो गया था जिनका ग्वालियर में इलाज चल रहा है। भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a comment