कदौरा-उरई । पटाखे से निकली चिंगारी से लगी आग की शिकायत करना एक महिला को भारी पड़ गया जिस पर गुस्साए परिजनों ने महिला एवं उसकी सास को बेहरहमी से पीट दिया। पीडि़त महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी लेकिन कोई कार्यवाही न होने से उसने एसपी को शिकायती पत्र भेजा है।

कस्बा के मुहल्ला हवेली निवासी रजनी पत्नी वीरू खटीक ने एसपी को भेजे शिकायती पत्र में बताया है कि दशहरा वाले दिन पड़ोसी राजेन्द्र ने उसके दरवाजे पर पटाखा छुड़ा रहा था जिसकी चिंगारी उसके छत पर गई और छत पर रखे कपड़े आदि जल गए। जब उसने दरवाजे पर पटाखे छुड़ाने से राजेन्द्र को मना किया तो राजेन्द्र उसका भाई देवेंद्र व पिता सुरेश मारने लगे जिसको उसको पिटता देख कर बचाने आई सास रामजानकी आई तो उसे भी उक्त लोगों ने मारपीट कर दी जिससे रामजानकी का पैर टूट गया। उसका कहना है कि जब इसकी शिकायत कदौरा पुलिस से की तो पुलिस ने कार्यवाही न करते हुए उसे ही थाने से दुत्कार कर भगा दिया है।

 

 

Leave a comment