कालपी-उरई । बैंकों में धोखाधड़ी तथा जालसाजी रोकने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में गोष्ठियों का आयोजन करने की कवायद शुरू कर दी गई है ताकि लोगों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा सके  । शाखा प्रबंधक मोहम्मद फैजान खान के मुताबिक इलाहाबाद बैंक मंडी शाखा के तत्वावधान में 2 नवंबर को विकासखंड के ग्राम बैरई के परिषदीय विद्यालय में सतर्कता गोष्टी में का आयोजन होगा ।

 

इस मौके पर ग्राम प्रधान सत्यपाल सिंह चौहान सहित  तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे । प्रबधंक फैजान ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश पर बैंक द्वारा  29 अक्टूबर से 5 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है । उन्होंने बताया कि इसी क्रम में शाखा के द्वारा यह कदम उठाया गया है।

 

 

Leave a comment