उरई। जिला मुख्यालय में चोरों की चहलकदमी रुकने का नाम नहीं ले रही। आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं ने लोगों की रातों की नींद उड़ा रखी है ।

दिन हो या रात चोर किसी के भी घर में घुसकर उसकी मेहनत की कमाई ले जा रहे हैं। एक ऐसा ही मामला नगर के मोहल्ला नया रामनगर में सामने आया। भीमसेन पुत्र धनपाल के यहां चोरों ने सेंधमारी कर बीस हजार रुपए नगद व सोने के आभूषण पार कर दिए। घटना की जानकारी जब गृहस्वामी को मिली तो उसने पुलिस को सूचना दी।

Leave a comment