उरई। गृहकलेश के चलते युवक ने ट्रेन के नीचे आकर जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार खुटैला थाना कैलिया निवासी चंद्रमोहन पुत्र कालीचरण का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया। विवाद होने के चलते चंद्रमोहन गुरुवार की शाम को घर से निकल आया। सुबह रेलवे ट्रैक पर झांसी से आ रही ट्रेन के आगे कूद गया जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

Leave a comment