उरई। अपने प्लाट पर टट्टर लगा रहा युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया जिसके चलते वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे झांसी रिफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला उमरारखेड़ा निवासी भानुप्रताप राठौर अपने प्लाट पर टट्टर लगा रहा था व लोहे की राड हाथ में लिए था। अचानक लोहे की राड हाइटेंशन लाइन में छू गई जिसके चलते वह करंट से झुलस गया। चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए।







Leave a comment