जालौन-उरई। बिजली का बिल जमा न करने के काटे गए कनैक्शनधारकों द्वारा अवैध रूप से कनैक्शन जोड़ कर बिजली जलाने तथा केविल में कट लगाकर बाईपास बनाकर बिजली का उपयोग करने पर रोक लगाने के बिजली विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया तथा 17 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है तथा 3 लाख 79 हजार रुपये वसूल किया है।

एसडीओ कौशलेन्द्र कुमार सिंह, जे ई अमित कुमार शर्मा, टी जी टू शशिभूषण भारद्वाज की टीम ने नगर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने मोहल्ला हरीपुरा, दवगरान, धर्मशाला तथा नारोभास्कर में चेकिंग अभियान चलाया तथा उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने को कहा साथ ही उपभोक्ताओं से कहा कि मीटर के पहले केविल काट कर बिजली का उपयुक्त कदापि न करे। चेकिंग के दौरान टीम को अवैध रूप से बिजली जलाते हुए हरीपुरा निवासी गुड्डी देवी, गंगाराम, दौलतराम, अरविंद कुमार, किशन कुमार, महेन्द्र बाबू, गंगाचरण, कसीम अहमद, सुलेखा खातून दवगरान निवासी शकूर, जमालुद्दीन राईन नारोभास्कर निवासी अजीज मुहम्मद, बाबू खां, याशीन, हबीब मुल्ला, धर्मशाला निवासी उपेन्द्र राठौर, भगवानदास मिले जिसमें कई लोग बाईपास बनाकर बिजली जला रहे थे तो कई लोगों ने कटे हुए कनैक्शन को अवैध रूप से जोड़ लिया था। टीम ने इन 17 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोतवाली पुलिस को प्रत्यावेदन दिया है। बिजली विभाग द्वारा की गई चेकिंग  के कारण उपभोक्ताओं में खलबली मची रही तथा उपभोक्ताओं द्वारा बकाया बिल जमा करने से विभाग के पास 3 लाख 79 हजार रुपये जमा हो गया है।

 

Leave a comment