जालौन-उरई । एक तरफ सभी जगह पति की दीर्घायु के लिये पत्नी करवा चौथ का व्रत कर रही थी तथा पूजा-अर्चना की तैयारी कर रही थी। उसी दिन देवरी में पति द्वारा पत्नी के साथ गालीगलौज व मारपीट किए जाने की घटना हुई है। पीडि़त महिला ने घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है । पत्नी की शिकायत पर पुलिस आरोपित पति से पूछताछ कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवरी निवासी  सुनीता पत्नी मलखान ने पुलिस को बताया कि उसका पति आए दिन उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त करता रहता है। जिसके चलते वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहती है। शनिवार की सुबह भी जब वह घर के काम कर रही थी। तभी पति मलखान वहां आया और उसके साथ गालीगलौज करने लगा। मना करने पर पति ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस आरोपित पति से पूछताछ कर रही है।

Leave a comment