पति को जेल भेजने की धमकी देकर बनाया राजीनामा का दबाव कोई सुनवाई नहीं
उरई। कदौरा क्षेत्र गर्भवती महिला व् उसकी नाबालिग बेटी के साथ की गयी मारपीट के बावजूद कोई सुनवाई न होने पर पीडि़ता द्वारा पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई गयी ।
गौरतलब हो कि थाना कदौरा क्षेत्र ग्राम खुटमिली निवासिनी महिला क्रांति पत्नी कौशल द्वारा पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया गया कि बीती 21 अक्टूबर को ग्रामीण विजय पुत्र श्रीबाबू द्वारा द्वेष रखते हुए प्रार्थिनी के घर दरवाजे पति को गालीगलौज देते हुए जबरन मारपीट करने लगा बचाव में आयी प्रार्थिनी व उसकी नाबालिग बेटी आकांक्षा को भी उक्त आरोपी द्वारा बेरहमी पूर्वक लात-घूंसों से पीट दिया गया। बचाव में आये पड़ोसियों को देख गालीगलौज करते हुए मौके से फरार हो गया। उसका आरोप है कि उक्त मामले में शिकायत उसी दिन थाना पुलिस को दी गयी लेकिन तीन दिन बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में पुलिस अधीक्षक तक मामला पहुंचने के बाद थाना पुलिस द्वारा गत दिन प्रार्थिनी के पति को बैठाकर जबरन राजीनामा का दबाव बनाया गया एवं धमकी दी कि सुलहनामा नहीं करोगे तो जेल भेज देंगे। उक्त मामले में आरोपी पक्ष में ग्राम प्रधान द्वारा भी प्रार्थिनी व उसके परिवार को जबरन परेशान किया जा रहा है। महिला द्वारा गुहार लगाई गयी कि महिला 8 माह की गर्भवती है जिसका इलाज जारी है बावजूद उक्त ग्रामीण द्वारा जबरन मारपीट की गयी है और पुलिस द्वारा सुनवाई न करके उलटे प्रार्थनी परिवार को ही धमकाया जा रहा है। महिला द्वारा न्याय न मिलने की स्थिति में मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही गयी है।




Leave a comment