उरई-उरई। पूर्व सैनिक सेवा परिषद प्रांत की प्रतिनिधि सभा तथा वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रादेशिक अध्यक्ष पूर्व सैनिक परिषद उप्र रहेंगे। यह जानकारी प्रांत प्रतिनिधि सभा ने देते हुए बताया कि शहर के चुर्खी रोड स्थित इंद्रा पैलेस गेस्ट हाउस में पूर्व सैनिक सेवा परिषद की प्रतिनिधि सभा एवं वार्षिक सम्मेलन का 28 अक्टूबर को आयोजन किया जा रहा है जिसमें कानपुर प्रांत के सभी 15 जिलो के पदाधिकारी हिस्सा ले रहे है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर गिरीश चंद्र मिश्र एयर कमांडर व विशिष्ट अतिथि यशवंत सिंह राठौर कर्नल, आरके मेहरोत्रा, मेजर घनश्याम सिंह मौजूद रहेंगे। सभी पूर्व सैनिक अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी अपनी समस्याआें और विचारों को रखें।

 

Leave a comment