जालौन-उरई। बुंदेलखंड एडवोकेट बार एसोसिएशन मुंसिफ कोर्ट की एक बैठक न्यायालय परिसर में प्रमोद कुमार शर्मा की अध्यक्षता तथा भूपेन्द्र कुमार लिटोरिया के संचालन में सम्पन्न हुई जिसमें उपजिलाधिकारी तथा तहसीलदार माधौगढ़ के खिलाफ निन्दा प्रस्ताव पास किया गया।
बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि उपजिलाधिकारी माधौगढ़ तथा तहसीलदार माधौगढ़ की कार्यप्रणाली अच्छी नहीं है जिसके कारण वहाँ के अधिवक्ता उनके खिलाफ आंदोलित हैं एसोसिएशन के अधिवक्ता अपने माधौगढ़ अधिवक्ताओ के आंदोलन का समर्थन करते हैं तथा सर्वसम्मति से तहसीलदार व उपजिलाधिकारी के खिलाफ निन्दा प्रस्ताव पास करते हैं ।अधिवक्ताओ ने बैठक में निर्णय लिया कि इन अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी ,मंडलायुक्त व मुख्यमंत्री को पत्र भेजेंगे तथा इसकी प्रतिलिपि को मुंसिफ मजिस्ट्रेट को भी दी जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया की एसोशिएशन का 9 सदस्यीय दल 29 अक्टूबर को माधौगढ़ अधिवक्ताओ से मिलने जाएगा जिसमें प्रमोद शर्मा ,महेश स्वर्णकर ,भूपेन्द्र लटोरिया, उमेश दीक्षित,शैलेंद्र श्रीवास्तव ,धर्मेंद्र दवेदी ,प्रदीप सक्सेना राम लखन , सतीश चन्द्र दुबे समललित होंगे। बैठक में मुख्य रूप से असरफ अली , हेमंत श्रीवास्तव ,जे पी श्रीवास्तव ,राघवेंद्र सिंह निरंजन,प्रमोद पाल ,नन्दराम पाल ,श्रीराम लाल अम्बिका प्रसाद ,रमेश दीक्षित ,चंद्रकिशोर ,राजेश दीक्षित आदि अधिवक्ता उपस्थित थे ।







Leave a comment