कदौरा-उरई। हैलो,मैडम जी मैं आवास कार्यालय से मोहित कुमार बोल रहा हंू आपने आवास के लिए फार्म डाला था जो कि आपका फार्म शासन द्वारा स्वीकार कर लिया गया है आपके खाते में में किस्त भेजना है तो आप अपने बैंक की अकाउंट नम्बर व आधार कार्ड का नम्बर बताएं। उक्त बातें साइबर क्राइम से जुड़े एक हैकर व एक उपभोक्ता के बीच हुई। उक्त उपभोक्ता ने तत्काल इसकी जानकारी अपने पति को दी। पति द्वारा डूडा विभाग में जब उक्त नंबर के बारे में पता किया गया तो उक्त नम्बर फर्जी पाया गया।
नगर के मुहल्ला सिद्धार्थ नगर निवासी जसोदा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया था शनिवार दोपहर 12 बजे 9792106483 से एक फोन आया जिसमे कहा गया कि उसका आवेदन स्वीकार कर लिया है उसके खाते में किस्त भेजना है बैंक का खाता नम्बर व आधार कार्ड का नम्बर मांगा गया महिला द्वारा जब इसकी जानकारी अपने पति पिंटू को बताई तो उन्होंने इसकी जानकारी डूडा कार्यलय में दी तो वहाँ से बताया गया कि उक्त काल फर्जी है डूडा विभाग की टीम के सदस्य खुद ही जांच करने जाते है किसी भी उपभोक्ता के पास कोई काल आती है तो वो फर्जी है।
बैंक ग्राहकों के बाद अब आवास योजना के लाभार्थियों को बना रहे शिकार
साइबर क्राइम करने वाले लोग अब प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को निशाना बनाने लगे हैं। अभी तक लोगो को लालच देकर उनका एकाउंट नम्बर हासिल करने के बाद उनके खाते से रुपये निकल लिए जाते रहे है जिसकी आये दिन शिकायत पुलिस से की जाती रही है लेकिन अब उक्त लोग आवास योजना के लाभार्थियों को शिकार बना रहे हैं।







Leave a comment