कालपी-उरई। नेशनल हाइवे पर शनिवार को सूबे के परिवहन मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह का काफिल गुजरते समय सामने से आ रहे बालू लदे ओवरलोड ट्रक मंत्री की गाड़ी देख ट्रक इधर उधर भागने लगे। मौके पर मौजूद एआरटीओ सर्वेश कुमार ने दस ट्रकों को पकडक़र चालान किया तथा तीन ट्रको को पकडक़र कालपी कोतवाली में सीज कर दिया गया।

प्रदेश सरकार की सख्त निर्देश के बाद भी ओवरलोड ट्रकों पर अंकुश नही लग पा रहा है। प्रतिदिन सैकडों ट्रक नेशनल हाइवे रोड से कतारबद्ध तरीके से बेरोकटोक गुजरते है। सूत्रों के अनुसार प्रशासन की मिलीभगत के चलते ओवरलोड पर रोक नही लग पा रही है। शनिवार को प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के नेशनल हाइवे से गुजरने पर सामने से बालू लदे ओवरलोड ट्रक गुजर रहे थे। मंत्री की अगुवानी में चल रहे एआरटीओ सर्वेश सिंह ने दस  ट्रको को रोका तो उनके चालक भागने मे सफल रहे तथा उनका चालान काटा गया तथा तीन ट्रक कालपी के अन्दर घुस आये जिन्हे पकड कर कालपी कोतवाली में ला कर खडे कराये तथा तीनों ओवर लोड  ट्रकों को सीज कराया। अभी दो दिन पूर्व उपजिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला व पुलिस उपाधीक्षक सुबोध गौतम व खनिज अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ अभियान चलाकर आधा दर्जन ट्रकों को पकड कर मुकद्दमा पंजीकृत कराया था। लेकिन इसके बाद भी ओवरलोड वाहनों का चलना बन्द नही हुआ। आखिर यह किसकी कमजोरी है।यह एक सोचनीय विषय है।

 

Leave a comment